फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident near una one died

ओवरलोड बस पलटी, एक की मौत, 35 लोग घायल

Mon, 15 Jun 2015 09:14 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
bus accident near una one died

हिमाचल के ऊना जिले के थानाकलां के गांव पनेड़ में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस के नीचे दबने से एक आईटीआई छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर हैं जिन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे पेश आया। बस शाहतलाई से ऊना जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे। यही नहीं बस की छत पर भी कई युवा सवार थे।

विज्ञापन


घायलों को निजी गाड़ियों एवं 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पतालों में पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीएम ऊना धनवीर ठाकुर, एडीएम राजेश मारिया और बंगाणा के एसडीएम मनोहर लाल यादव क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस सवारियों से खचाखच भरी थी और छत पर भी सवारियां बिठाई गई थीं। बस पनेड़ के पास तेज रफ्तार होने के चलते अचानक पलट गई।

विज्ञापन

छत पर सवार था अमन

bus accident near una one died

हादसे में बस की छत पर सवार पनेड़ निवासी 19 वर्षीय अमन पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अमन महज एक मोड़ पहले ही बस में सवार हुआ था। गंभीर रूप से घायलों में उर्मिला देवी व संजीव शामिल हैं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। विधायक वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देसराज गौतम, विवेक विक्कू अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना।

हादसे में घायल-
सुदेश कुमारी निवासी डोहगी, ज्योति (21) निवासी लठियाणी, संजीव (36) निवासी वैरी सराय, रजनी सनौरिया हटली, रमेश चंद (62) ककराणा, रंजीत सिंह (42) धुंधला, विक्रमजीत (20) छपरोह, चमरड़ (65) निवासी गढ़शंकर पंजाब, इंदुबाला (32) तनोह, आरव (2) डडियार, अरविंद (18) बल्ह, अमित सोनी (21) धुंधला, चेतन (17) ककराणा, कमला (39) कोटला, दीक्षा (19) लठियाणी, अज्ञात्रि (40) डोहगी, पार्वती (40) कोटला, माया देवी (33) मलांगड़, संजीव कुमार (34) बैरी, चैन सिंह (50) धुंधला, गोबिंद राम (31) थानाकलां को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed