फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident in Takipur Kangra Conductor died 32 injured

बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई ,कंडक्टर की मौत, 32 लोग घायल

Sun, 23 Sep 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 23 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in Takipur Kangra Conductor died 32 injured

धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर तकीपुर के समीप ढूंढणी का बाग में बारातियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 के करीब लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 33 के करीब बाराती सवार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घायलों को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के लिए रेफर किया गया। मृतक परिचालक हरनाम सिंह 32 मील के पास भाली गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते रैत से एक बारात निजी बस  (एचपी-68-2313) में सवार होकर दरकाटा जा रही थी। बस जैसे ही तकीपुर के पास ढूंढणी का बाग पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस कंडक्टर साइड से सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। 

विज्ञापन

Bus accident in Takipur Kangra Conductor died 32 injured

इसके चलते बस का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ। बस में 33 लोग सवार थे। इनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 32 घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई।

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मूसलाधार बारिश के बीच घायलों को निकाला गया और उन्हें टांडा पहुंचाया गया। वहीं एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी भी राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा पहुंचे। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed