हमीरपुर में बस पलटी, 35 यात्री घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर-अवाहदेवी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोट के पास शनिवार को एक निजी बस पलट गई। इस हादसे में 35 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम हमीरपुर और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर छानबीन आरंभ कर दी है।
निजी बस अवाहदेवी से हमीरपुर की ओर आ रही थी। सवा तीन बजे कोट के पास सामने से आ रही बस को पास देते समय एक बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो बैठा।
बस से दो शराब की बोतलें बरामद
इसके बाद बस मेन रोड से उतर गई। बस लुढ़कने से सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों उन्हें निकालना शुरू किया।
बस में 45 लोग सवार थे, इनमें से 35 घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस से दो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। एक बोतल खाली तो दूसरी भरी हुई थी।
इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। कहा कि पुलिस दुर्घटना की छानबीन कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।