शराबी ड्राइवर ने बारातियों से भरी बस खाई में कूदा दी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के बंगाणा में बारात से भरी निजी बस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान हमीरपुर निवासी राजेश कुमार के तौर पर हुई है। वहीं घायल 19 लोगों का उपचार जारी है। इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है।
हादसा सुबह करीब 8.30 बजे पेश आया। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
आठ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल लोगों को निकालने में पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की। मौके पर लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया।
अरलू से चमयाड़ी वापिस जा रही थी बारात
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक बारात से भरी निजी बस अरलू के क्रौड से वापिस चमयाड़ी जा रही थी। इसी दौरान अरलू खास में जब बस पहुंची तो किसी कारणवश चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और पुल से करीब 200 फुट नीचे जा गिरी।
बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने फौरन हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद लोगों ने खुद ही घायलों को बस से निकालने का काम शुरू किया।
तीन एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद आठ मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊना रेफर कर दिया गया है। यहां राजेश कुमार को डाक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की मगर उसने दम तोड़ दिया।