फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident at sirmaur

सिरमौर के पास खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत

Mon, 07 Apr 2014 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Apr 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bus accident at sirmaur
जिला सिरमौर में सोमवार को हुए बस हादसे में चार बच्चों समेत कुल 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 47 लोग घायल हो गए इनमें 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट बस पांवटा से मीला गांव के लिए जा रही थी। बस में कुल 47 लोग सवार थे। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही बस शिलाई के मीला गांव के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सड़क और फिर अस्पताल तक पहुंचाया।

दस लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने बाकी घायलों को बाद में राजगढ़, पांवटा और शिलाई अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से सात और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों में से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और इनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed