फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident at Hamirpur, 31 injured.

बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी प्राइवेट बस, 31 लोग घायल

Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bus accident at Hamirpur, 31 injured.
हादसे के बाद खेतों में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर में भोटा के तहत उलेड़ा में एक निजी बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटी। हादसे में बस सवार चालक-परिचालक सहित 31 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोटा लाया गया।

विज्ञापन


यहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 10 गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे यह निजी बस बिझड़ी से भोटा वाया रोपड़ी रूट पर जा रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही बस उलेड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर खेतों में जा लुढ़की। इस दौरान बस तीन से चार पलटे खाकर नीचे खेतों में जा लुढ़की। हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है घायलों की लिस्ट

Bus accident at Hamirpur, 31 injured.
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

व्यापार मंडल के सदस्य कारोबारियों ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के सूचना मिलते ही एसडीएम अक्षय सूद, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध, एडीसी रूपाली ठाकुर, थाना प्रभारी सदर राजेंद्र कुमार रत्न, तहसीलदार, पंचायत पधान लोहडर राकेश रानी, उपप्रधान संजय कुमार, शरण प्रसाद, सन्नी कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रशासन ने सभी घायलों के उपचार के लिए 50 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

घायलों की सूची
हादसे में अंजू, विशाल, अनिल, अनीता, निवासी रोपड़ी, अनीता, विनोद, अजुध्या निवासी चोआ, संदेश कुमारी, राजेश कुमार निवासी समताना, नीलम, हीना, विवेक, रेशम निवासी कन्नड़, राजीव, नवनीत, अनीता निवासी ददवीं, सुरेंद्र कुमार, जगीत राम निवासी नहेलड़ा, राजो देवी निवासी महारल, पवन निवासी कलवाल, पुष्पा देवी निवासी कच्छवीं, सरेश निवासी करपाल, अनुराधा निवासी कन्नड़, पायल निवासी चकमोह, सुरजीत, कांता, सुनीता पपलोह, राजेश रैली, चालक कपिल और परिचालक मनप्रीत सिंह घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed