12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुलने जा रहा है। आईटीआई सोलन में 400 युवाओं को रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। 12वीं पास उन युवाओं को नौकरी का अच्छा मौका है जिनके पास आईटीआई का डिप्लोमा है।
प्रशिक्षु एवं पास आउट तकनीकी फील्ड के युवाओं की मुंबई विंड मिल इंडिया कंपनी प्लेसमेंट करवाएगी। इसकी सूचना उत्कृष्ट आईटीआई सोलन ने जारी कर दी है। इसके तहत 26 से लेकर 27 दिसंबर तक युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने कहा कि कंपनी फीटर के 100 पद भरेगी। इलेक्ट्रिशियन, सीईओ इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सीईओ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडों के लगभग 300 पद भरे जाएंगे।
मिलेगा इतना वेतन
कंपनी की तरफ से 9675 रुपये के अलावा रहना, खाना और ट्रांस्पोर्ट मुफ्त में दिया जाएगा। बताया कि संबंधित कंपनी ऊर्जा के पावर प्लांट स्थापित करने एवं चलाने का काम करती है। इसका सालाना टर्नओवर करीब 5000 करोड़ है।
कंपनी प्रदूषण मुक्त 4600 मेगा वाट से अधिक शक्ति की मशीनें 07 राज्यों में चला रही हैं। ऐसे में उन युवाओं के लिए ये नौकरी हासिल करने का बेहतर मौका है जिनके पास संबंधित विषय में डिप्लोमा है।
युवा अपने सभी दस्तावेज लेकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। मौके पर ही युवाओं को जॉब लैटर भी दिए जाएंगे।
कांगड़ा के बैजनाथ में रोजगार मेला
वहीं, प्रदेश के युवाओं को निजी उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जिला कांगड़ा के बैजनाथ में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला सुबह 9 से सायं 4 बजे तक मिनी सचिवालय के समीप बचत भवन बैजनाथ में लगाया जाएगा।
इसमें 18 से 35 वर्ष आयु के आठवीं, दसवीं, जमा दो पास, डिप्लोमा होल्डर और जनरल ग्रेजुएट, बेरोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उप रोजगार कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले रोजगार पाने के इच्छुक लोग शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, हिमाचली निवास प्रमाण पत्र (फोटो कॉपी) और तीन पासपोर्ट फोटो सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
प्रशिक्षणार्थी के लिए ये शर्तें जरूरी
आईटीआई के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर पीसी गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षणार्थी की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊंचाई 165 सेमी एवं वजन 50 किलोग्राम या उससे अधिक होना चाहिए। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
लिखित परीक्षा के लिए तैयारी करके आएं
इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एसीआर सर्किट डिवाइस, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स नेटवर्क थ्योरी, मोटर जनरेटर ट्रांसफार्मर, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स के सिद्धांत वोल्टीमीटर, अमिटर, वाटमीटर, सीरिज पैरलर सर्किट एवं नेटवर्क आदि विषयों की तैयारी करके आएं। फीटर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी गियर बियरिंग टूल वाल्व, थ्रेड फाइल, घर्षण लीस्ट काउंट आदि विषयों की तैयारी अवश्य करें।
शाहपुर में भी रोजगार मेला
उधर, फिटर और इलेक्ट्रिशियन व्यवसायों में आईटीआई का प्रशिक्षण ले चुके युवाओं को आईटीआई शाहपुर में रोजगार का अवसर मिलेगा। मंगलवार को आईटीआई शाहपुर में विपरो लिमिटेड (लाइटिंग डिवीजन) कैंपस इंटरव्यू लेगी।
इसमें आईटीआई से प्रशिक्षण हासिल कर चुके युवा भाग ले सकते हैं। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एडं प्लेसमेंट ऑफिसर बाबूराम ने बताया कि साक्षात्कार में प्रदेश भर जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।