फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   building earthquake resistant houses Now mechanics will be skilled in

Shimla News: भूकंपरोधी मकान बनाने में दक्ष होंगे अब मिस्त्री

Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
building earthquake resistant houses
Now mechanics will be skilled in
पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

पहले चरण में टुटू में 40 को दिया गया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला आपदा प्रबंधन के तहत मिस्त्रियों को भूकंपरोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी पहल शिमला जिले से हो चुकी है। इसमें विकास खंड टुटू की 34 पंचायतों के कुशल कामगारों और मिस्त्रियों को छह दिवसीय भूकंप रोधी भवन निर्माण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण 17 से 22 फरवरी तक चला। इसमें नौ पंचायतों के 40 राज मिस्त्री, बढ़ई और बार-बाइंडरों को प्रशिक्षण दिया गया। कामगारों को कनिष्ठ अभियंता अविनाश घेजटा, अनिल भंडारी, तकनीकी सहायक राजेंद्र शर्मा, श्याम लाल और रणजीत ने खतरा प्रतिरोधी भवन निर्माण की बारीकियां बताईं। ब्लॉक कोआर्डिनेटर बिमला शर्मा द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत खंड की शेष 25 पंचायतों के 120 कुशल कामगारों को यह प्रशिक्षण 24 फरवरी से तीन मार्च और 10 मार्च से 18 मार्च तक प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रत्येक प्रशिक्षु को पांच सौ रुपये दैनिक भत्ता और आने जाने का किराया भी प्रदान किया जा रहा है। महिला मंडल बनूटी ने खाने पीने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन



प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र

प्रशिक्षण की पहली कड़ी के समापन पर शनिवार को सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय शर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी किए। बताया कि बीते दो-तीन वर्षों से अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जानमाल की सुरक्षा हेतु खतरा प्रतिरोधक क्षमता वाले भवन निर्माण हेतु भवन निर्माण से जुड़े ग्रामीण कामगारों को खतरा प्रतिरोधक निर्माण का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article