भैंसे के लिए मालिक पहुंचा कोर्ट तब पुलिस ने दर्ज किया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना तलाई में मारपीट, जान से मारने की धमकी और भैंसा चोरी होने पर एक व्यक्ति ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज करवाया। तलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई का है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हुरन (46) पुत्र समसुद्दीन गांव तुगड़ी झंडूता ने घुमारवीं न्यायालय में शिकायत दर्ज कर मारपीट और भैंसा चोरी होने के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने अधिनियम 156 (3) के तहत पुलिस थाना तलाई को चोरी और मारपीट पर मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिए हैं। पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति की शिकायत दर्ज मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि जब वह 8 अक्तूबर 2018 को भैंसा खरीद कर सुन्हाणी खड्ड के पास पहुंचा तो कुछ व्यक्तियों ने उसे रोकना चाहा। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट और धमकाना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पत्थरों से भी हमला किया जिससे बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया था और उन्होंने जान से मारने का प्रयास किया था। आरोपी उसके भैंसे को भी चुरा ले गए थे। वह भैंस और बकरियां इत्यादि खरीदने और बेचने का कार्य करता है। उधर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से छानबीन कर रही है।