फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   budget for panchayats

Shimla News: 16वें वित्तायोग के बजट से बदलेगी पंचायतों की तस्वीर

Sun, 21 Jun 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
budget for panchayats
पंचायतों में रास्ते, नालियां और बावड़ियों के जीर्णोद्धार का काम होगा शुरू
विज्ञापन


जिले की 441 पंचायतों ने तैयार कर दी है विकास कार्यों की सूची, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। जिले की 441 पंचायतों की जल्द तस्वीर बदलने वाली है। 16वें वित्त आयोग के तहत बजट जारी किया जाना है। सरकार का भी दावा है कि जुलाई तक बजट मिलने के बाद सभी पंचायतों में इसका आवंटन किया जाएगा। लिहाजा बजट मिलने के बाद पंचायतों के गांवों के रास्ते, नालियां, बावड़ियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। श्मशानघाट भी बनाए जाएंगे। पंचायतों के प्रतिनिधियों ने इन विकास कार्यों को लेकर इसकी सूची भी तैयार कर दी है। इसके बाद पंचायतों की गांवों में रहने वाले हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के इंतजार के बीच जिले की पंचायतों ने विकास कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों ने आगामी एक वर्ष के लिए विकास योजनाओं की सूची तैयार कर ली है। पंचायतों में ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की हैं। बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को रोकने के लिए डंगों के निर्माण, गांवों को जोड़ने वाले रास्तों की मरम्मत और नए संपर्क मार्गों के निर्माण पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा जल संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बावड़ियों और नालियों के निर्माण व सुधार के कार्य भी किए जाएंगे। इसके अलावा दूसरी ओर पंचायतों ने युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से खेल मैदानों के विकास और जिम स्थापित करने के प्रस्ताव भी तैयार किए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि वित्त आयोग की राशि मिलते ही स्वीकृत कार्यों को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों का संकलन किया जा रहा है और बजट आवंटन के बाद विकास कार्यों को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की पंचायतों में चुनकर आए वार्ड सदस्यों की अभी शपथ नहीं हो पाई है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि शपथ के बाद आगामी विकास कार्यों को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द जारी होगा बजट
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर जल्द बजट जारी होगा। विभाग की ओर से प्राक्लन तैयार किए जा रहे हैं। स्वीकृत होने के बाद बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed