फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Budget 2021 farmers expectations for fruit supply chain in himachal pradesh

आम बजट 2021: बागवानों को फ्रूट सप्लाई चेन मजबूत होने की आस

Sun, 31 Jan 2021 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021 farmers expectations for fruit supply chain in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश फल और सब्जी उत्पादन संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान और हिमाचल किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय बजट 2021 से हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों को फ्रूट सप्लाई चेन मजबूत होने के साथ विदेशी फलों के आयात पर शत-प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की उम्मीद है। किसान सम्मान निधि की राशि भी बढ़कर दस हजार होने की उम्मीद है। किसानों-बागवानों के एक धड़े को आस है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को भी वापस लेगी। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश फल और सब्जी उत्पादन संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि केंद्रीय बजट से प्रदेश के किसानों और बागवानों को काफी उम्मीदें हैं। केंद्र सरकार इस बार बागवानों की फसलों को अच्छे दाम दिलाने के लिए फ्रूट सप्लाई चेन, कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए वित्तीय प्रावधान करेगी। इससे फसलों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही फसल के बाजार में अच्छे दाम भी मिल सकेंगे। 
विज्ञापन


कहा कि बागवानों और किसानों के लिए प्रदेश के बड़े मार्केट यार्ड तैयार करने को भी वित्तीय प्रावधान होगा। किसानों के लिए सम्मान निधि भी छह हजार से बढ़ाकर दस हजार होने की उम्मीद है। फलों का आयात शुल्क बढ़ाकर शत-प्रतिशत करने की आशा है। हिमाचल किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान ने कहा कि किसानों और बागवानों का भला तभी होगा, जब केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed