Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Buddha Purnima festival tomorrow, importance of charity and virtue

Shimla News: बुद्ध पूर्णिमा पर्व कल, दान-पुण्य का महत्व

Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima festival tomorrow, importance of charity and virtue
शिमला। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह पर्व एक मई शुक्रवार को मनाई जाएगा। इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। 30 अप्रैल वीरवार को रात 9:13 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी जिसका समापन शुक्रवार रात 10:52 बजे होगा। यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत खास होता है। यही कारण है कि इसे त्रिविध पुण्य दिवस भी कहा जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं दान पुण्य करते हैं। भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि इस दौरान स्नान और दान करने के लिए शुभ ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है जो एक मई सुबह 4:15 बजे से 4:58 बजे तक रहेगा। पूजा का शुभ समय अमृत काल माना गया है जो सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होगा। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और बुद्ध देव की पूजा की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article