{"_id":"5ba775d9867a557f220f9bdf","slug":"btech-graduate-commits-suicide-after-unemployment-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से तंग आकर बीटेक पास युवक ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से तंग आकर बीटेक पास युवक ने उठाया खौफनाक कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर पंचायत के नरहाली गांव के एक बीटेक छात्र ने बेरोजगारी से तंग आकर घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें तारापति (28) पुत्र गंगा राम निवासी शिकारी कोठी ने जान देने का कारण अपने माता-पिता के लिए बेरोजगारी के चलते कुछ भी न कर पाना बताया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है। मृतक युवक की दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और एक छोटा भाई है जो शिमला में निजी कंपनी में काम करता है। तारापति रविवार सुबह दूध छोड़ने गोहर गया, जिसके बाद वह घर आया और उसने घर का कमरा बंद कर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने दरवाजा बंद देख खिड़की से झांकने पर तारापति को फंदे पर लटका पाया। उनके शोर मचाने पर जब ग्रामीण और पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा तोड़ने के बाद फंदे पर झूले तारापति को नीचे उतारा और उसे तुरंत नागरिक चिकित्सालय गोहर ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन