फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsp protest against hrd minister samriti irani

स्मृति ईरानी के खिलाफ लगे गो बैक के नारे

Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
bsp protest against hrd minister samriti irani

हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुल्ला के मौत मामले में बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री स्मृति के हिमाचल दौरे का जमकर विरोध किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर शाम को स्मृति ईरानी के ऊना पहुंचने से पहले ही गौ बैक के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पर रोष रैली निकाली।

विज्ञापन


उसके बाद रोटरी चौक पर बसपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। बसपा ने केंद्र सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर ने कहा कि मामले में दोषी मंत्रियों से इस्तीफा लेने में प्रधानमंत्री आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए प्रधानमंत्री भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन


सही मायनों में प्रधानमंत्री ने रोहित के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते दलित समुदाय में रोष है। नायर ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में रोहित को आत्महत्या करने के लिए विवश किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले केंद्र सरकार का मानव संसाधन मंत्रालय पूर्णतया दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने मांग की है कि विवि के कुलपति को शीघ्र पदमुक्त किया जाए तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। रोष प्रदर्शन के दौरान बसपा के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीन दिन के हिमाचल दौरे पर हैं। शनिवार देर शाम को वह ऊना पहुंचीं, 31 जनवरी को हमीरपुर और एक फरवरी को वह धर्मशाला का दौरा करेंगी।

युकां ने स्मृति ईरानी को दिखाए काले झंडे-
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का देरशाम ऊना पहुंचने पर काले झंडों के बीच स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री का काफिला जैसे रेड लाइट चौक पहुंचा तो पहले से खड़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया । प्रदर्शन की अगुवाई एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रिपंल चौधरी ने की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी गो बैक के नारे लगाए। युकांई हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए डीएसपी प्रोबेशनर हरीश शर्मा और एसएचओ शेर सिंह पुलिस टीम के साथ डटे हुए थे।

लेकिन युकांई स्मृति ईरानी को काले झंडे दिखाने में सफल रहे। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ही युकांई रेड लाइट चौक पहुंच गए थे। वहां युकांइयों के एकत्रित होते देख पुलिस टीम भी पहुंच गई। इस बीच युकांई केंद्रीय मंत्री गो बैक के नारे लगाते रहे। जिससे देर शाम तक रेड लाईट चौक पर गहमा गहमी का माहौल बना रहा।


प्रदर्शन में हमीरपुर लोस के युकांध्यक्ष रणवीर राणा, उपाध्यक्ष विवेक कुमार, सचिव गोल्डी कपिला, हरोली के युकांध्यक्ष नछत्र सिंह, कुटलैहड़ के सुमित शर्मा, चिंतपूर्णी के रोहन कालिया, गगरेट के विजय ठाकुर, कांग्रेस एससी सैल के जिलाध्यक्ष स्वर्ण चंद, ईशान ओहरी, अश्विनी और मुकेश समेत कई युकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed