{"_id":"ffc0c9f1730cefa81b22c635235ce6f1","slug":"bsnl-student-sim-now-at-117-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी लीजिए, 117 रुपये में मिलेगी स्टूडेंट सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी लीजिए, 117 रुपये में मिलेगी स्टूडेंट सिम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Jul 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने वीरवार को एसडीए कॉंप्लेक्स में शिविर लगाकर तीसरी बार शुरू की गई स्टूडेंट स्कीम सिम के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसमें बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता एमएम शर्मा, टीएम अमरदेव और लेखराज उपस्थित रहे। यह स्टूडेंट सिम 117 रुपये की मिलेगी।
इसमें 50 एमबी डाटा, 50 रुपये टॉकटाइम और 6 महीने की वैलिडिटी दी जाएगी। बीएसएनएल के तीन पसंद के नंबरों पर 15 पैसे के अनुसार कॉल करने की सुविधा होगी
वहीं, दूसरे नेटवर्क के दो पसंद के नंबरों पर 35 पैसे की कॉल लगेगी। दिन में बीएसएनएल पर 50 पैसे तथा दूसरे नेटवर्क पर 80 पैसे कॉल पड़ेगी।
रात को 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बीएसएनएल के किसी भी नंबर पर 25 पैसे और दूसरे नेटवर्क पर 50 पैसे कॉल पड़ेगी।