फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsnl strike from 21 april in himachal.

पढ़ें, क्यों दो दिन का वेतन कटवाएंगे कर्मचारी?

Mon, 20 Apr 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
bsnl strike from 21 april in himachal.

मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत बीएसएनएल कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। कर्मचारी दो दिन का वेतन भी कटवाएंगे। 21 और 22 अप्रैल को हड़ताल की जाएगी। फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियंस/ एसोसिएशंस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कर्मचारियों ने कमर कस ली है। बीएसएनएल बचाओ-राष्ट्र बचाओ नारे के साथ कर्मचारियों ने 20 मांगें रखी हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने व्यापक अभियान चलाओ और हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाओ के पोस्टर भी छापे हैं। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिसंबर में भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसके रोषस्वरूप उन्होंने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। उधर, बीएसएनएल बिलासपुर में तैनात एक्सईएन पीसी धीमान ने बताया कि कर्मचारी 21 और 22 अप्रैल को हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांगें
1. उपकरणों की शीघ्र खरीद, 2. बीएसएनएल को घाटा करने वाली ग्रामीण सेवाओं के लिए क्षतिपूर्ति, 3. बीएसएनएल सेवाओं के लिए वित्तीय सहायता देने, 4. बीएसएनएल और एमटीएनएल का विलय न करने, 5. कोई सहायक टॉवर कंपनी नहीं-बीबीएनएल का बीएसएनएल 6. 1.2 मेगाहट्स स्पेक्ट्रम सरेंडर करने की टीआरएआई की सिफारिश रद्द करने के साथ विलय

7. बीएसएनएल में निदेशकों के पद भरने, 8. बीएसएनएल को उसकी संपत्तियों को ट्रांसफर करने, 9. 6700 करोड़ के स्पेक्ट्रम चार्जेज का रिफंड करने, 10. बीएसएनएल सेवाओं को केंद्र/राज्य सरकारों, पीएसयूज के लिए अनिवार्य करना, 11. बीएसएनएल द्वारा स्पेक्ट्रम उदारीकरण, 12. डेलोइटी कमेटी बीएसएनएल विरोधी, मजदूर विरोधी सिफारिशों को रद्द करना, 13. बीएसएनएल को स्पेक्ट्रम मुफ्त आवंटित करना


14. बीएसएनएल की 4जी सेवाएं शुरू करनो, 15. आईटीआई से उपकरणों की कोई अनिवार्य खरीद नहीं, 16. 78.2 फीसदी की ग्रांट, 17. बीएसएनएल सेवानिवृत्तों का नियमित पेंशन संशोधन, 18. पेंशन अंशदान अधिकतम वेतन की बजाय वास्तविक मूल वेतन पर, 19. बीएसएनएल सीधी भर्तियों को 30 फीसदी सेवानिवृत्ति लाभ, 20. स्टाफ की नई भर्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed