{"_id":"601e97648ebc3e4b3d139406","slug":"bsnl-s-4g-services-will-start-in-himachal-by-the-end-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत तक हिमाचल में शुरू होंगी बीएसएनएल की 4जी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंत तक हिमाचल में शुरू होंगी बीएसएनएल की 4जी सेवाएं
Sat, 06 Feb 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 4जी सेवाएं
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जसविंदर सिंह सहोता ने बीएसएनएल के ट्विटर हैंडल पर ग्राहकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें और सुझाव मुख्य महाप्रबंधक के साथ साझा किए। ग्राहकों ने पूछा कि हिमाचल में बीएसएनएल की 4जी सेवाएं कब शुरू होंगी।
विज्ञापन
जवाब में सहोता ने बताया कि 4जी सेवाएं शुरू करने की औपचारिकताएं चल रही हैं और साल के अंत तक यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा दूरदराज क्षेत्रों में बीएसएनएल के सिग्नल सुधारने की भी लोगों ने मांग उठाई, जिस पर मुख्य महाप्रबंधक ने अतिरिक्त टावर लगाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन