{"_id":"f7afc212ee48087f847fa7c958b341ab","slug":"bsnl-reduced-roaming-call-rates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर, BSNL ने कॉल दरों में की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर, BSNL ने कॉल दरों में की कटौती
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए रोमिंग कॉल की दरों में 40 प्रतिशत तक की कटौती की है। सर्विस एरिया से बाहर जाने पर अब उपभोक्ताओं को अब महंगी रोमिंग कॉल से छुटकारा मिलेगा। नयी दरें एक मई से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि दूरसंचार नियामक ट्राई के आदेशानुसार रोमिंग दरें कम कर दी गई हैं। रोमिंग में आने वाली फोन कॉल दर 40 फीसदी, एसटीडी 23 फीसदी और लोकल फोन कॉल की दर 20 फीसदी कम कर दी गयी है।
विज्ञापन
इसी तरह से रोमिंग में नेशनल एसएमएस सेवा की दर में 75 फीसदी की कटौती की गई है। गौर हो कि इससे पहले बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन कस्टमर्स को रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक अनलिमिटेड मुफ्त काल करने की सुविधा दी है जो कि पहली मई से लागू हो चुकी है।
विज्ञापन