{"_id":"189ab5e9d926006914c40a6584f3f52a","slug":"bsnl-launched-full-talktime-plan-on-top-ups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पर बीएसएनएल लाया स्पेशल ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पर बीएसएनएल लाया स्पेशल ऑफर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Dec 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ने न्यू ईयर पर आपके लिए एक नई प्रमोशन स्कीम लॉन्च की है। प्रीपेड व पोस्ट पेड दोनों प्रकार के कस्टमर्स को इसका फायदा होगा। बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक एमसी नेगी ने बताया कि योजना के तहत अब कुछ चुनिंदा रिचार्ज पर फुल टाकटाइम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों के मुताबिक 50 से 99 रुपये के टॉपअप पर फुल टाक टाइम शुरू किया गया है। यह स्कीम दस दिनों के लिए 2 जनवरी तक रहेगी। अन्य स्कीमों में प्रीपेड के उपभोक्ताओं को 150, 250 व 550 रुपये के टॉपअप पर फुल टाक टाइम दिया जा जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी अवधि 90 दिनों की होगी। एक हजार से 4 हजार 999 रुपये का टॉपअप पर दस फीसदी एक्ट्रा टॉक टाइम दिया जाएगा। एसटीवी पर 20 फीसदी अतिरिक्त टाक टाइम दिया जा रहा है। जिसमें 177 मिनट फ्री किसी भी नेटवर्क पर 30 दिन के लिए मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ दो सौ एमबीए डाटा, सौ एसएमएस मुफ्त किसी भी नेटवर्क पर दिए जा रहे हैं। पोस्ट पेड उपभोक्ता एडआन पैक के तहत 111 रुपये के एफएमसी पर 177 मिनट फ्री, 2 सौ एमबीए डाटा व सौ एसएमएस फ्री किसी भी नेटवर्क पर दिया जा रहा है।