{"_id":"5768d93b4f1c1b8c1bb47e9a","slug":"bsnl-launch-student-special-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL ने निकाला स्पेशल पैक, सस्ते डाटा के साथ टॉकटाइम भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSNL ने निकाला स्पेशल पैक, सस्ते डाटा के साथ टॉकटाइम भी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने छात्रों के लिए ‘स्टूडेंट्स स्पेशल प्लान’ जारी किया है।
- फोटो : Demo pic
बीएसएनएल ने छात्रों के लिए ‘स्टूडेंट्स स्पेशल प्लान’ जारी किया है। विद्यार्थियों के लिए यह आकर्षक प्लान उनकी सस्ते डाटा प्लान, कम दरों के टैरिफ के प्रति रुझान और जरूरतों को देखते हुए जारी किया गया है।
विज्ञापन
छात्रों को यह प्लान एक वर्ष की वैलिडिटी के साथ 118 रुपये में उपलब्ध रहेगा। इसमें ग्राहक को 30 दिनों के लिए एक जीबी डाटा और 10 रुपये के फुल टॉक टाइम के साथ कम दरों की वायस-कॉल और एसएमएस सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
यह प्रमोशनल स्टूडेंट्स स्पेशल प्लान 90 दिनों के लिए 20 जून से शुरू हो गया है। बीएसएनएल मंडल धर्मशाला के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स स्पेशल प्लान लेने के इच्छुक बीएसएनएल के निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन