BSNL ने शुरू किया काम, अब नहीं आपको ये दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर सिग्नल के कारण अब बीएसएनएल की कॉल ड्रॉप नहीं होगी। सिग्नल में सुधार के लिए बीएसएनएल ने शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में 470 नए टावर लगाने जा रहा है। इनमें से थ्री जी के 276 और टू जी के 150 टावर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीएसएनएल का दावा है कि नए टावर लगने के बाद न सिर्फ बीएसएनएल के सिग्नल सुधरेंगे बल्कि डाटा स्पीड में भी सुधार होगा।
बीएसएनएल ने चरणबद्ध तरीके से मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना बनाई है। पहले चरण में उन क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे जहां सिग्नल बिल्कुल नहीं है। दूसरे चरण में कमजोर सिग्नल को अपग्रेड करने के लिए टावर लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में डाटा स्पीड बढ़ाने के लिए टावर लगेंगे।
बीएसएनएल ने शिमला शहर के अंदर निगम बिहार और समरहिल में नए टावर स्थापित कर दिए है। बल्देयां और हमीरपुर में 2 मोबाइल बीटीएस चालू किए गए हैं। शिमला के फिंगास्क मेंशुक्रवार से नया बीटीएस काम करना शुरू कर देगा। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में 10 और बीटीएस लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जारी रहेगी 10 पैसे प्रति मिनट योजना
10 पैसे प्रति मिनट योजना को बीएसएनएल ने जारी रखने का फैसला लिया है। इस योजना को लेकर उपभोक्ताओं में खासा उत्साह है। इस योजना से न सिर्फ बीएसएनएल के मौजूदा उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं बल्कि नए लोग भी बीएसएनएल से जुड़ रहे हैं।
सिग्नल क्वालिटी सुधारने और डाटा स्पीड बढ़ाने के लिए बीएसएनएन ने 470 नए टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है। टावर लगने के बाद उपभोक्ता बीएसएनएल की सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार का अनुभव करेंगे। -एमसी सिंह महाप्रबंधक (मोबाइल) बीएसएनएल
सेम डे एक्टिवेट होगी बीएसएनएल सिम
बीएसएनएल की नई सिम लेने के बाद अब उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। नई सिम लेने के बाद उसी दिन सिम ऐक्टिवेट कर दी जाएगी।