फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BSNL has started IFTV service, no extra charges will be levied

Shimla: बीएसएनएल ने शुरू की इंटरनेट फाइबर आधारित लाइव टीवी सेवा, नहीं लगेगा अतिरिक्त शुरू

Sat, 21 Dec 2024 02:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Dec 2024 02:32 PM IST
सार

बीएसएनएल ने स्काईप्रो के सहयोग से हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल में अपने सभी एफटीटीएच ग्राहकों के लिए शानदार आईएफटीवी सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शुरू की है।

 

विज्ञापन
BSNL has started IFTV service, no extra charges will be levied
बीएसएनएल ने शुरू की आईएफटीवी सेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारत संचार निगम लिमिटेड के सीएमडी रॉबर्ट जे रवि ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल में बीएसएनएल के एफटीटीएच ग्राहकों के लिए मेसर्स स्काईप्रो के सहयोग से आईएफटीवी सेवा का अनावरण किया। बीएसएनएल की इंटरनेट फाइबर आधारित लाइव टीवी (आईएफटीवी) सेवा को सामान्य बोलचाल में आईपीटीवी सेवा भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम में निदेशक सीएफए बीएसएनएल विवेक बंजल, निदेशक सीएम संदीप गोविल, मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार प्रदेश परिमंडल विवेक जायसवाल सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे। आईएफटीवी सेवा, बीएसएनएल के फाइबर नेटवर्क का लाभ उठाकर अत्याधुनिक डिजिटल मनोरंजन प्रदान करके ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है ।

विज्ञापन


बीएसएनएल की यश सेवा ग्राहकों के टेलीविजन और ओटीटी सामग्री से जुड़ने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए डिजाइन की गई। यह सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सभी बीएसएनएल के एफटीटीएच ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी ।  मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार हिमाचल परिमंडल  विवेक जायसवाल ने आईएफटीवी सेवा की विशेषताओं और इसकी सदस्यता विवरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) कनेक्शन का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सेवा बीएसएनएल ग्राहकों को असाधारण अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल है। आईएफटीवी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फाइबर आधारित इंट्रानेट टीवी सेवा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल आईएफटीवी सेवा में समाचार, खेल, धार्मिक, आध्यात्मिक, मनोरंजन आदि सभी प्रकार के चैनल  ग्राहकों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  विवेक जायसवाल ने बताया कि ग्राहक ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है और इसे ग्राहकों द्वारा डिजिटल रूप से ही पूरा किया जाएगा। ग्राहक इस सेवा के लिए पंजीकरण में किसी भी सहायता के लिए निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या बीएसएनएल टीआईपी भागीदारों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आईएफटीवी सेवा के लिए किसी भी तकनीकी समस्या के लिए ग्राहक को ऑन-बोडिंग और सदस्यता के बाद सहायता करने के लिए कॉल सेंटर नंबर 9803596035 पर संपर्क कर सकते हैं। ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने के लिए बीएसएनएल ने पहले ही 18004444 पर व्हाट्सएप पर अपनी चैटबॉट सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक (सीएफए) चरण सिंह, प्रधान महाप्रबंधक (ईबी) राजन कम्बोज, महाप्रबंधक  विजय प्रकाश, महाप्रबंधक शिमला जसपाल सिंह, उप महाप्रबंधक पंकज गुप्ता, उप महाप्रबंधक अमरजीत सिंह, उप महाप्रबंधक दीपक गुप्ता, उप महाप्रबंधक राज कुमार, उप महाप्रबंधक भावना शर्मा, उप महाप्रबंधक राजेश नेगी, मुख्य वास्तुकार श्याम भरत तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed