अरे वाह! वैलिडिटी खत्म होने पर भी चालू रहेगा फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वैलिडिटी खत्म होने पर भी अब आपका मोबाइल फोन बंद नहीं होगा। बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए आठ रुपये का नया ऑटो वैलिडिटी लाइफ टाइम प्लान जारी किया है। नंबर की वैलिडिटी खत्म होने पर उपभोक्ताओं को अब वैलिडिटी वाउचर नहीं खरीदना पड़ेगा।
वैलिडिटी खत्म होने पर उपभोक्ता के प्रीपेड बैलेंस से खुद ही आठ रुपये कट जाएंगे और 6 माह की वैलिडिटी मिल जाएगी। वैलिडिटी खत्म होने के कारण अब बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को कनेक्शन बंद होने का डर नहीं सताएगा। न ही ग्रेस पीरियड पूरा होने के बाद आपका नंबर स्थायी तौर पर बंद होगा।
महंगी हो जाएगी कॉल
ऑटो वैलिडिटी लाइफ टाइम प्लान के तहत उपभोक्ता के बैलेंस से खुद ही छह माह की वैलिडिटी के एवज में आठ रुपये कट जाएंगे। लाइफ टाइम प्लान में लोकल कॉल 1 रुपये प्रति मिनट, एसटीडी 1.5 रुपये प्रति मिनट और रोमिंग में इनकमिंग 75 पैसे प्रति मिनट और डाटा 2 पैसे प्रति 10 केबी तय किया है।
68 रुपये में 1 जीबी डाटा- अधिक डाटा प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल ने 68 रुपये का पैक जारी किया है। इस पैक पर उपभोक्ताओं को 68 रुपये में 10 दिन के लिए 1 जीबी 3 जी डाटा मिलेगा।