{"_id":"651d5dc071f42e8fed0ec0e4","slug":"bs-chauhan-becomes-in-charge-of-shimla-sudarshan-kangra-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल किसान कांग्रेस: बीएस चौहान शिमला, सुदर्शन कांगड़ा के बने प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल किसान कांग्रेस: बीएस चौहान शिमला, सुदर्शन कांगड़ा के बने प्रभारी
Wed, 04 Oct 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष सोहन वर्मा के आदेशानुसार नियुक्तियां की गई हैं। ये प्रभारी हर जिले में किसानों-बागवानों को लेकर होने वाली गतिविधियों, उनकी मांगों और जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी से लगातार संवाद करेंगे।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट अध्यक्ष सोहन वर्मा को हर माह सौंपेंगे। राम कृष्ण राणा को सिरमौर, बीएस चौहान को शिमला, बीआर चंदेल को सोलन, रमेश सिंह को ऊना, रमेश गुलेरिया को कुल्लू, जितेंद्र वर्मा को मंडी, सुदर्शन ठाकुर को कांगड़ा, सुमन शर्मा को हमीरपुर, अश्वनी सूद को चंबा, दीपक पठानिया को लाहौल-स्पीति, सोनू चंदेल और किन्नौर और रार्बट रॉय को बिलासपुर को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन