{"_id":"aa8725c7b9eef4e119d44fcc334baf14","slug":"bryal-garbage-plant-stop-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरयाल कूड़ा संयंत्र में ठप हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरयाल कूड़ा संयंत्र में ठप हुआ काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 May 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
मजठाई पंचायत के भरयाल कूड़ा संयंत्र में छह दिन से काम ठप है। कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने की वजह से काम बंद कर दिया है। काम बंद होने से चारों ओर कूड़ा है। स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
मजठाई पंचायत के प्रधान बलराज सिंह, उप प्रधान दिनेश कुमार भरयाल वार्ड के पंच अशोक का कहना है कि एक साथ डंप कूड़े से यहां प्रदूषण फैल रहा है।
प्रधान ने कहा कि संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारी ज्ञान चंद, नंद किशोर, धर्म सिंह, ओम प्रकाश ने उन्हें काम बंद करने की वजह दो माह से वेतन न मिलना बताई है।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के सीएचओ डॉ. उमेश भारती ने कहा कि संयंत्र के ठेकेदार को काम में लापरवाही बरतने पर दो लाख की पेनल्टी लगाई है।
उसे काम तुरंत शुरू करने के आदेश देकर चेतावनी दी गई है कि यदि आदेश न मानें तो उसकी पेनल्टी दोगुनी की जा सकती है या ठेका रद्द हो सकता है।