{"_id":"67d6e0947a2bd8469b05f339","slug":"brothers-beaten-brothers-beaten-shimla-news-c-19-sml1001-502199-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर में दो भाइयों पर डंडों, लात-घूंसों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर में दो भाइयों पर डंडों, लात-घूंसों से हमला
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की जांच
लोगों ने एसएचओ से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भट्ठाकुफर क्षेत्र में सेक्रेट हार्ट स्कूल के समीप दो भाइयों पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सत्यवीर सिंह उर्फ विशाल ने बताया कि वह अपने भाई विकास के साथ लिफ्ट जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे के करीब जब वे सेक्रेट हार्ट स्कूल के समीप पहुंचे तो सामने से एक गाड़ी आई और करीब पांच से छह लोग उतरे और लात-घूंसों व डंडों से हमला कर दिया। सत्यवीर ने बताया कि किसी तरह से अपने आपको उनके चंगुल से बचाया और ढली पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्हें मशोबरा अस्पताल फिर आईजीएमसी से रिपन और फिर आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। इस वजह से उन्हें उपचार मिलने से छह से सात घंटे का समय लग गया। इसके बाद रात को करीब 3:00 उपचार मिल सका।
मामले में आरोपियों को की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोनों युवकों के परिजन और वाल्मीकि समाज से जुड़े लोग ढली पुलिस स्टेशन के एसएचओ से मिले। इस दौरान 70 के करीब लोग मौजूद रहे। लोगों को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सुशील कुमार, रवि कुमार दलित समेत अन्य लोगों ने पुलिस से आरोपियों के लिए खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।