{"_id":"585074e8892a71f49e931e1f63df4e34","slug":"broadband-service-at-kaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजा के लोगों को बीएसएनएल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजा के लोगों को बीएसएनएल का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Nov 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
लाहौल स्पिति जिला के दूरदराज क्षेत्र काजा में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा शुरू हो गई है। साल में छह माह बर्फ में ढके रहने वाले इस क्षेत्र में ब्राडबैंड शुरू करने वाला बीएसएनएल पहला सर्विस प्रोवाइडर है।
विज्ञापन
काजा किन्नौर का ब्लॉक मुख्यालय भी है, इसलिए ब्राडबैंड सेवा से न सिर्फ स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे बल्कि यहां स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालय भी इंटरनेट के माध्यम से देश और दुनिया से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन के लिहाज से विशेष महत्व रखने वाले इस क्षेत्र में ब्राडबैंड सेवा शुरू होने से देश विदेश से काजा आने वाले सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि काजा में ब्राडबैंड सेवा वाणिज्यिक दृष्टि से नहीं बल्कि सामाजिक हित में किया है।
विज्ञापन
काजा में बीएसएनएल का ब्राडबैंड सेटेलाइट प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाएगा। काजा को ब्राडबैंड से जोड़ने के बाद बीएसएनएल ने शिमला दूरसंचार जिला के सभी ब्लॉकों को ब्राडबैंड सेवा से जोड़ने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।