पहली बार जनवरी में मनाली लेह सड़क बहाल करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी कम होने के कारण सीमा सड़क संगठन ने पहली बार जनवरी माह में मनाली लेह सड़क मार्ग बहाल करने का अभियान छेड़ दिया है। हालांकि, इससे पहले यह अभियान मार्च महीने में शुरू होता आया है।
इस सीजन रोहतांग दर्रा समेत समूचे उतरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में बहुत कम बर्फबारी हुई है। लिहाजा अनुकूल मौसम को देखते हुए सीमा सड़क संगठन ने गुलाबा से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
वीरवार को बीआरओ की मशीनरी बर्फ हटाते हुए मढ़ी से नीचे ब्यास नाला तक पहुंच गई है। आगामी कुछ दिनों मौसम अगर यूं ही खुशगवार रहा तो सीमा सड़क संगठन रोहतांग के उतरी छोर से भी मिशन स्नो क्लीयरेंस शुरू कर देगा।
पहली बार हुए ऐसा, बीआरओ भी हैरान
बीआरओ का दावा है कि अगर फरवरी माह में भी बर्फबारी नहीं होती है तो रोहतांग दर्रा को पहली बार फरवरी माह के अंत तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। सीमा सड़क संगठन 7070 आरसीसी के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि मनाली की तरफ से बर्फ हटाते हुए उनकी मशीनरी मढ़ी के समीप पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि बीआरओ के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है कि जनवरी माह में मनाली लेह सामरिक मार्ग पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू हुआ है। हालांकि मिशन स्नो क्लीयरेंस ने जुटे जवानों को माइनस 20 डिग्री तापमान की ठंड से जूझना पड़ रहा है। ठंड के कारण जवानों को आग जलाकर घंटों मशीनों के इंजन गर्म करने पड़ रहे हैं।