फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO's Bailey Bridge opened after 22 hours in Sarchu, hundreds of vehicles came towards Manali

Lahul News: सरचू में 22 घंटे बाद खुला बीआरओ का बैली ब्रिज, मनाली की तरफ आए सैकड़ों वाहन

Tue, 23 May 2023 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 May 2023 08:25 PM IST
सार

लाहौल के सरचू में बीआरओ का बैली ब्रिज सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 22 घंटे बाद वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि सामान भरकर मनाली से लेह जाने वाले 50 से अधिक ट्रक अभी सरचू में रुके हैं।

विज्ञापन
BRO's Bailey Bridge opened after 22 hours in Sarchu, hundreds of vehicles came towards Manali
बीआरओ का बैली ब्रिज व वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल के सरचू में बीआरओ का बैली ब्रिज सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 22 घंटे बाद वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि सामान भरकर मनाली से लेह जाने वाले 50 से अधिक ट्रक अभी सरचू में रुके हैं। मंगलवा को ऑड तिथि फार्मूले के तहत लेह से सैकड़ों वाहन मनाली को रवाना किए गए। जानकारी के अनुसार सरचू पुल की मरम्मत होते ही सरचू की ओर से 250 ट्रक, सेना की कानवाई के 100 वाहनों के साथ 130 के छोटे वाहन मनाली की तरफ निकले हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लेह से सैकड़ों वाहनों को भेजा गया है। वहीं मौसम खराब होने से यहां मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरचू में पुल की मरम्मत के चलते दोपहर बाद तक लेह से आए सभी वाहनों को रोका गया था। इस दौरान 60 से अधिक छोटे वाहन पुल के समीप बीआरओ की नाले से होकर गुजरने वाली अस्थायी सड़क से चालकों ने अपनी रिस्क पर निकाले। 22 घंटे बाद पुल का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सरचू से मनाली की तरफ सभी वाहनों को छोड़ा गया। जबकि दारचा से सरचू की तरफ परमिट वाले गाड़ियों को ही छोड़ा गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 मई शाम करीब 5:30 बजे के आसपास सरचू में बना बीआरओ का बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की प्लेंटे उखड़ने से सामान से भरे ट्रकों की आवाजाही को रोका गया था। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे बीआरओ के इंजीनियरों ने पुलि को ठीक किया। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि पुल की मरम्मत कर इसे बहाल कर दिया है और लेह से आ रहे वाहनों को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे़ छह माह बाद छोटा दड़ा तक खुला ग्रांफू-समदो मार्ग
रोहतांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल अब धीरे-धीरे सैलानियों के लिए बहाल होने लगे हैं। मनाली-लेह मार्ग खुलने के बाद अब सबकी नजर ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग पर टिकी है। मंगलवार को लाहौल-स्पीति प्रशासन ने साढ़े छह माह बाद मनाली की तरफ से फोर बाई फोर वाहनों के लिए ग्रांफू से छोटा दड़ा तक सड़क को खोल दिया है। पर्यटकों को अब मस्ती के लिए एक और स्नो प्वाइंट मिल गया है। जबकि काजा की तरफ से लोसर से समदो तक मार्ग यातायात के लिए पहले से ही खुला है। हिमखंड गिरने से अभी ग्रांफू-काजा-समदो वाया कुंजम दर्रा बहाल नहीं हो पाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed