फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO rescues 230 passengers from Atal Tunnel in 28 vehicles

बीआरओ ने रेस्क्यू कर अटल टनल से 28 वाहनों में भेजे 230 यात्री

Sat, 24 Apr 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Apr 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
BRO rescues 230 passengers from Atal Tunnel in 28 vehicles
बीआरओ ने रेस्क्यू किए यात्री। - फोटो : अमर उजाला

चार दिनों की बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। बीआरओ ने मनाली-केलांग हाईवे तीन को वाया अटल टनल रोहतांग से बर्फ हटाकर यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इस दौरान लाहौल में जगह-जगह फंसे लोगों को लाहौल पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और बीआरओ की मदद से रेस्क्यू किया गया है। इन लोगों में कुछ पर्यटक और पांगी के लोग शामिल थे। इन लोगों को दोपहर बाद बाकायदा लाहौल पुलिस ने अपने वाहन के साथ लाहौल से मनाली पहुंचाया।

विज्ञापन


इनमें 28 वाहनों में 230 लोग सवार थे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल, सिस्सू और केलांग तक जोड़ दिया है। नार्थ पोर्टल से कोकसर मार्ग शनिवार देर शाम जुड़ने की उम्मीद है। शनिवार को अटल टनल सैलानियों के लिए बंद रही। बिजली बोर्ड भी दिन-रात एक कर घाटी में बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा है। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से घाटी में बर्फबारी के चलते संवदेनशील इलाकों का रुख न करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed