{"_id":"09cc18844d6117b7575bfc554a3e2f17","slug":"bro-remove-bride-at-koksar-no-enterance-to-manali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाहौल से मनाली नहीं जा सकेंगी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाहौल से मनाली नहीं जा सकेंगी गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग पर कोकसर के पास बने पुल की शीटों को हटा दिया गया है। ऐसे में अब लाहौल की ओर से कोई भी वाहन रोहतांग पास होकर मनाली की ओर नहीं आ पाएगा। इसके पीछे बीआरओ का तर्क है कि बर्फबारी के दौरान लाहौल से मनाली की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा। इससे लोगों का रोहतांग और आसपास फंसने का खतरा भी टल जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मढ़ी और कोकसर में प्रशासन की ओर से स्थापित सुरक्षा चौकियों को भी 31 दिसंबर को हटा दिया जाएगा। अधिकारिक रूप से 15 नवंबर के बाद रोहतांग यातायात के लिए बंद हो जाता है, लेकिन, बीआरओ दिसंबर के अंत तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करता रहता है। अब मौसम अधिक खराब होने के कारण बीआरओ ने भी अपनी मशीनों को हटा दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, बीआरओ ने दावा किया है कि अगर कोई रोहतांग के आसपास फंस जाता है तो रेस्क्यू किया जाएगा। अब फिर से बर्फबारी के बाद बीआरओ कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। इसको देखते हुए कोकसर पुल से लोहे की चादरें हटाने का फैसला लिया गया है। बर्फ के भार से चादरों को भी नुकसान होता है। लाहौल से मनाली की ओर भी सड़क से होते हुए कोई नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि पुल की शीटों को हटा दिया गया है। इसके अलावा कोकसर और मढ़ी में प्रशासन की ओर से स्थापित बचाव चौकियों को भी 31 दिसंबर को हटा दिया जाएगा। इसकी पुष्टि कोकसर बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह ने की है।