मंडी: कारगिल युद्ध में जीते पर सियासत की बाजी हार गए ब्रिगेडियर कुशाल
जनमत को स्वीकार करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को चुनाव जीतने के लिए बधाई दी और क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम के झंडे गाड़ने वाले भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर आखिर सियासत की पहली पारी जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। जनमत को स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को चुनाव जीतने के लिए बधाई दी और क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों, कार्यकर्ताओं, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का भी उनके लिए प्रचार करने के लिए आभार जताया। हालांकि ब्रिगेडियर को मंडी संसदीय क्षेत्र में सिर्फ आठ विस क्षेत्रों में ही लीड मिली। 9 में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में भाजपा का सैनिक कार्ड भी कोई कमाल नहीं दिखा पाया है। महंगाई भाजपा पर भारी पड़ी और मंडी सीट पर 7490 वोटों से बिग्रेडियर को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
गृह बूथ में चार वोटों से आगे रहे भाजपा प्रत्याशी
चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक बयान को लेकर कौल सिंह ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुुशाल चंद चरचा में रहे। कौल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दी थी कि वह अपने होम बूथ नगवाईं से भी लीड नहीं ले पाएंगे। ऐसा हुआ तो कौल राजनीति से संन्यास ले लेंगे। भाजपा प्रत्याशी के गृह बूथ और पंचायत से चुनाव परिणाम आंकड़े चौंकाने वाले आए हैं। होम बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 269 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 265 मत प्राप्त हुए। चार वोट नोटा में पड़े।