फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bridge near the four mile between Mandi and Pandoh was completely destroyed

Himachal : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास धंसा हुआ डंगा पूरी तरह से ध्वस्त, एकतरफा चल रहा है यातायात

Thu, 04 Jul 2024 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 09:03 PM IST
सार

मंडी से पंडोह के बीच चार मील के पास डंगा गुरुवार को  पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हालांकि अभी यहां पर एकतरफा यातायात बहाल है।

विज्ञापन
bridge near the four mile between Mandi and Pandoh was completely destroyed
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास धंसा हुआ डंगा पूरी तरह से ध्वस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच चार मील के पास डंगा धंस गया था। वहीं, गुरुवार को यह डंगा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। डंगा धंसने के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे के बंद होने का खतरा भी मंडराने लग गया है। हालांकि अभी यहां पर एकतरफा यातायात बहाल है। यदि हाईवे यहां बंद होता है तो एक बार फिर कुल्लू मनाली आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं रह जाएगा, लेकिन पंडोह और इसके साथ लगते इलाकों के लोगों को मंडी तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यहां के बहुत से लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए मंडी आते-जाते हैं। स्कूल और कॉलेज के बच्चे बड़ी संख्या में रोज इस हाईवे पर सफर करते हैं।

विज्ञापन


मौजूदा स्थिति को देखकर यही लग रहा है कि यहां दोबारा डंगा लगाना आसान नहीं है। अब प्रशासन, एनएचएआई और निर्माण कार्य मे जुटी केएमसी कम्पनी क्या कुछ उपाय निकालती है यह देखना होगा। बीती बरसात में भी यहां पर हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ था और उसे बहाल करने के लिए ही लाखों रुपये खर्च करके यह डंगा लगाया गया था। डंगे का कार्य फोरलेन निर्माण में जुटी केएमसी कंपनी ने किया है। बरसात से पहले ही यह डंगा धंसने लग गया था और बरसात होते ही धंस गया। जबकि अब डंगा पूरी तरह गुर गया है। स्थानीय लोग भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन और एनएचएआई इसकी जांच करवाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed