फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bridge broken at chail solan road

ट्रक के वजन से टूटा 109 साल पुराना पुल

Sat, 23 Aug 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साधुपुल (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, साधुपुल (सोलन) Updated Sat, 23 Aug 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
bridge broken at chail solan road

कंडाघाट से पर्यटन नगरी चायल संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला साधु पुल (बैली ब्रिज) शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेब से लदे ट्रक समेत टूट कर खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारक क्षमता से अधिक सेब से लदा ट्रक बैली ब्रिज से गुजारा जा रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही ट्रक बीच में पहुंचा पुल टूटकर ट्रक समेत अश्वनी खड्ड में जा गिरा। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों गुरदीप सिंह (27), चालक सुखचैन सिंह (40) निवासी संगरूर पंजाब को आईजीएमसी रेफर किया है।
विज्ञापन


जबकि, राम स्वरूप (69) निवासी गांव थरौला डाकघर साधु पुल तहसील कंडाघाट सोलन अस्पताल में उपचाराधीन है। इस पुल के टूटने से कंडाघाट-चायल-शिमला कुफरी मार्ग बंद हो गया है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनसेफ घोषित था पुल

1905 में अंग्रेजों के जमाने का बना पुल लोनिवि ने अनसेफ घोषित किया था। आठ टन से अधिक भार पुल पर प्रतिबंधित था। लेकिन, पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते इस पुल से भारी मालवाहक वाहन गुजारे जा रहे थे। उधर, ग्रामीण इस खतरे को भांप गए थे। अमर उजाला के माध्यम से आवाज उठाई थी। 07 अगस्त को छपी खबर में अमर उजाला ने लोगों की आवाज विभाग और प्रशासन के समक्ष रखी थी।


वैकल्पिक रास्ता हो रहा तैयार: डीसी
उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्थायी तौर पर बैली ब्रिज का जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा। वहीं, वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। रविवार तक आवाजाही चालू कर दी जाएगी। फिलहाल सेब से लदे ट्रकों के लिए मार्ग बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed