फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bride filed fir against bridegroom at palampur

पालमपुर में बारात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा फरार हो गया

Tue, 05 Dec 2017 01:40 PM IST
बृजमोहन कंठवाल/विनोद राणा/अमर उजाला, लंबागांव/पालमपुर (कांगड़ा)
बृजमोहन कंठवाल/विनोद राणा/अमर उजाला, लंबागांव/पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 05 Dec 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
bride filed fir against bridegroom at palampur

दुल्हन घर में बारात का इंतजार करती रही और दूल्हा फरार हो गया। जयसिंहपुर उपमंडल के एक गांव में पालमपुर के एक गांव से बारात जानी थी। बारात 30 नवंबर को जानी थी लेकिन दूल्हा इससे पहले ही फरार हो गया। 

विज्ञापन























आरोपी दूल्हा सरकारी क्लर्क बताया जा रहा है। परिजनों ने बेटी के साथ धोखाधड़ी की शिकायत लंबागांव थाने में दर्ज करवाई है। लंबागांव थाना के सह प्रभारी एएसआई नंदलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं। खुशी-खुशी चल रही शादी की तैयारियों के बीच 30 नवंबर को दूल्हे वालों की तरफ से मंगल टीका (समूहत) लेकर कोई नहीं आया तो लड़की के परिजनों को बेचैनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो बजे तक किया इंतजार लेकिन कोई नहीं आया

bride filed fir against bridegroom at palampur

बारात का करीब दो बजे तक इंतजार किया गया लेकिन कोई नहीं आया। यह देख दुल्हन वालों ने दूल्हे के गांव में अपनी जान-पहचान वालों से फोन पर पता किया तो उनका माथा ठनका। उन्हें पता चला कि दूल्हे के घर पर तो शादी जैसी कोई तैयारी नहीं है। 

इतना सुनकर दुल्हन के रिश्तेदार दूल्हे के घर पहुंचे तो वे हैरान रह गए कि वहां पर शादी की कोई तैयारी ही नहीं थी। दूल्हे से मिलने गए तो वह वहां नहीं था। अब लड़की के परिजनों ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed