{"_id":"646224ff075da1c9470d7eab","slug":"bride-and-groom-entry-on-bullet-in-wedding-at-mandi-himachal-pardesh-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: दुल्हन को बुलेट पर ब्याह कर लाया युवक, क्षेत्र में हो रही शादी की खूब चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: दुल्हन को बुलेट पर ब्याह कर लाया युवक, क्षेत्र में हो रही शादी की खूब चर्चा
Mon, 15 May 2023 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 May 2023 10:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के एक युवा ने बुलेट पर दुल्हन लेकर घर लौटा। खास बात यह रही कि दूल्हे का परिवार सालों से पंजाब में रहता है।
विज्ञापन
बुलेट पर सुशील।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के एक युवा ने बुलेट पर दुल्हन लेकर घर लौटा। खास बात यह रही कि दूल्हे का परिवार सालों से पंजाब में रहता है। दूल्हा सुशील ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। एक दूसरे इच्छा उसने यह जताई कि वह बुलेट पर ही दुल्हन को ब्याह ने जाएगा और लेकर आएगा।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने भी स्वीकृति दे दी और शादी को यादगार बना दिया। उप तहसील बलद्वाड़ा के बच्छवाण गांव में मनोहर लाल ठाकुर और बिमला के बेटे सुशील की शादी 13 मई को हुई। शादी में सुशील ने दुल्हन को बुलेट पर लाने का लिए निर्णय लिया। बेटे की खुशी के खातिर माता-पिता ने भी खुशी से सहमति दे दी।
विज्ञापन
हालांकि पंजाब से आए सुशील के दोस्त विक्की ने कटानी कलां लुधियाना से अपनी इनोवा सजाकर तैयार की थी, लेकिन सुशील ने बुलेट पर ही ससुराल बयाने गया। इनका पूरा परिवार लुधियाना में ही सालों से रह रहा है। सुशील की शादी उनके मामा के घर लोअर भांबला से हुई। सुशील बुलेट पर ही भांबला से अपने ससुराल तन्था तल्याणा पहुंचा। वहां पर दुल्हन सुमन को बुलेट पर ही लेकर आया। सुशील ने पारंपरिक सभी हिंदू और अपने पहाड़ी रीति-रिवाजों से शादी की।
विज्ञापन