फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   brics gave approval to 31 water scheme in himachal

हिमाचल की 31 पेयजल स्कीमों को ब्रिक्स की मंजूरी, 680 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sat, 18 Nov 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
brics gave approval to 31 water scheme in himachal

ब्रिक्स (पांच देशों का समूह) ने हिमाचल की 31 पेयजल स्कीमों को मंजूरी दी है। तीन महीने पहले  भेजी गई इन स्कीमों के लिए 680 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। हिमाचल में आचार संहिता खत्म होते ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा। 

विज्ञापन




विभाग का दावा है कि इन स्कीमों के बनने से हिमाचल के मैदानी इलाकों में पेयजल संकट काफी हद तक दूर होगा। स्कीमों के टेंडर आमंत्रित होने पर ब्रिक्स कुल राशि की 30 फीसदी राशि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को जारी करेगा जबकि शेष बजट दूसरे चरण में जारी होगा। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की तीन हजार आबादी को इसका फायदा मिलेगा। बीते महीने ब्रिक्स की टीम ने धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर और शिमला जोन की प्रस्तावित स्कीमों का दौरा किया था। इसके बाद टीम की शिमला में बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स से मिला मंजूरी पत्र

brics gave approval to 31 water scheme in himachal

उस दौरान भी टीम ने विभाग को स्कीमों में 680 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर नवीन पुरी ने कहा कि ब्रिक्स की ओर से विभाग को पेयजल स्कीमों की मंजूरी का पत्र मिला है। 

हिमाचल में आचार संहिता लगी है। आचार संहिता के खत्म होते ही विभाग अगली प्रक्रिया शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत हुए स्कीमों में मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा जिले की पेयजल स्कीमें शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed