{"_id":"59b7cf2b4f1c1bf77f8b6408","slug":"breaking-of-inauguration-board-case-reported-at-barsar","type":"story","status":"publish","title_hn":" उद्घाटन पट्टिका में नाम नहीं लिखने पर खोया आपा, 24 घटे में तोड़ डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन पट्टिका में नाम नहीं लिखने पर खोया आपा, 24 घटे में तोड़ डाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र बड़सर में लगाई गई उद्घाटन पट्टिका को 24 घंटे के भीतर भूमि दान करने वाले व्यक्ति ने तोड़ दिया। गांव के व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भूमि दान की थी, लेकिन सोमवार को इस भवन के लोकार्पण के दौरान उद्घाटन पट्टिका पर उसके नाम के बजाय मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल के साथ पंचायत के एक पूर्व प्रधान का नाम अंकित था।
विज्ञापन
पट्टिका पर किसी और का नाम देख भूमि दान करने वाला व्यक्ति भड़क गया और उद्घाटन होने के चंद घंटे बाद शाम को उद्घाटन पट्टिका तोड़ दी।
बड़सर के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने बीते सोमवार को विकास खंड बिझड़ी की पंचायत बड़ाग्रां के गांव गुरु दा वन में ढाई लाख रुपये से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। हालांकि, अब पट्टिका को तोड़ने वाला व्यक्ति सफाई दे रहा है कि हाथ लगाने मात्र से उद्घाटन पट्टिका नीचे गिरकर टूट गई।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने पट्टिका को टूटा हुआ देख इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर स्थानीय निवासी विधिचंद पुत्र दूड़ू राम निवासी गुरु दा वन को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में हिरासत में ले लिया। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा ने कहा कि सेक्शन 3 के अंतर्गत आरोपी विधिचंद को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
जानबूझ कर नहीं तोड़ी उद्घाटन पट्टिका
आरोपी विधि चंद ने कहा है कि जिस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है, वह भूमि उसकी थी। उसने भूमि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दान दी थी। उद्घाटन पट्टिका पर उसका नाम नहीं लिखा गया था। इस पर पूर्व प्रधान बलराम का नाम लिखा गया था। इसका उसने विरोध जताया। पट्टिका जानबूझ कर नहीं तोड़ी है, मात्र हाथ लगते ही पट्टिका नीचे गिर गई। कहा कि वह नुकसान की भरपाई कर देगा।