फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Brajesh Singh said- 90 percent of potato varieties were developed by CPRI

हिमाचल: ब्रजेश सिंह बोले- आलू की 90 फीसदी किस्में सीपीआरआई ने की विकसित

Wed, 10 Jan 2024 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

आलू की रोग मुक्त और पौष्टिक किस्में विकसित करना सीपीआरआई की उपलब्धि है। भारत में आलू की प्रोसेसिंग में हर साल 10 फीसदी की वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
Brajesh Singh said- 90 percent of potato varieties were developed by CPRI
सीपीआरआई में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में विकसित हुई आलू की 90 फीसदी किस्में सीपीआरआई ने विकसित की हैं। नई किस्म विकसित करने में 10 से 12 साल लग जाते हैं। भारत में आलू करीब 400 साल पहले आया बावजूद इसके आलू उत्पादन में आज भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। आलू की रोग मुक्त और पौष्टिक किस्में विकसित करना सीपीआरआई की उपलब्धि है। भारत में आलू की प्रोसेसिंग में हर साल 10 फीसदी की वृद्धि हो रही है। प्रोसेसिंग के बाद तैयार होने वाले आलू के उत्पाद भारत से विदेशों को निर्यात हो रहे हैं जिससे देश को विदेशी मुद्रा मिल रही है। देश में आलू का उत्पादन 15 सालों में दोगुना हो गया है।

विज्ञापन


बुधवार को सीपीआरआई में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ के छात्रों को संबोधित करते हुए यह जानकारी संस्थान के निदेशक डाॅ. ब्रजेश सिंह ने दी। सीपीआरआई के सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. आलोक कुमार ने बताया कि छात्रों को संस्थान में इस्तेमाल हो रही टैक्नालॉजी की जानकारी दी गई। संस्थान का म्यूजियम और प्रयोगशाला भी दिखाई गई। इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ के ग्रुप कार्डिनेटर डाॅ. मुहम्मद अशफाक ने बताया कि सीपीआरआई में छात्रों को आलू की किस्में विकसित करने की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed