फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brainstorming on the environment of the Himalayas in HPU

Shimla News: एचपीयू में हिमालय के पर्यावरण पर हुआ मंथन

Mon, 20 Mar 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the environment of the Himalayas in HPU
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने आईसीएआर-एनबीपीजीआर शिमला के सहयोग से टिकाऊ हिमालयी पर्यावरण : चुनौतियां और अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें विधायक राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर शिक्षाविदों और वैज्ञानिकाें का सम्मेलन आयोजन करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने हरित बजट, कृषि और बागवानी में प्रतिरोधी फसलें, हरित ऊर्जा का उपयोग, हाइड्रोजन ईंधन और सतत विकास के लिए जीवाश्म ईंधन को कम करने पर जोर दिया। सम्मेलन में बायोसाइंस विभाग के पूर्व शिक्षक प्रो. डीसी कालिया, डीन लाइफ साइंस के प्रो. दूनी चंद, हिमकोस्ट एचपीयू के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एसएस रंधावा, जैव प्रौद्योगिकी विभाग एचपीयू शिमला प्रो. एसएस कंवर, वैज्ञानिक वनीत जिस्टु, डॉ. एमएल ठाकुर, डॉ. मोहर सिंह, डॉ. पीसी पठानिया, सीईओ अशोक शर्मा और डॉ. परमजीत कौर ने हिमालय के पर्यावरण में आ रहे बदलाव पर अपने विचार रखे। तीन तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ. कल्लोल प्रमाणिक, डॉ. नरेंद्र नेगी, डॉ. एमएल ठाकुर, कुलदीप सिंह, डॉ. पुष्पा ठाकुर, डॉ. निशा रानी, डॉ. सुनील जसवाल और डॉ. कल्याणी सुप्रिया ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article