फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brainstorming in Shimla on flaws in E Gram Swaraj portal, SMS should be sent to panchayat representatives befo

शिमला: राशि जारी होने से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को भेजे जाएं एसएमएस, बैठक में हुआ मंथन

Fri, 24 Feb 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

विकासात्मक कार्यों के लिए पंचायतों को राशि जारी होने से पहले जनप्रतिनिधियों को संदेश भेजने की व्यवस्था की जाए, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को भी पता चले कि कब सरकार ने धनराशि दी है। 

विज्ञापन
Brainstorming in Shimla on flaws in E Gram Swaraj portal, SMS should be sent to panchayat representatives befo
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासात्मक कार्यों के लिए पंचायतों को राशि जारी होने से पहले जनप्रतिनिधियों को संदेश भेजने की व्यवस्था की जाए, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को भी पता चले कि कब सरकार ने धनराशि दी है। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने गांवों के विकास कार्य पूरे नहीं होने की स्थिति में राशि लौटाने की व्यवस्था पोर्टल में करने का सुझाव दिया है। कहा है कि पंचायतों को धनराशि जारी करने के लिए किस्तें बांधी जाएं।शुक्रवार को शिमला के एक निजी होटल में ई- ग्राम स्वराज पोर्टल में खामियों को लेकर मंथन किया गया।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक दिवसीय कार्यशाला में कहा कि इस दौरान आए अहम सुझावों को ध्यान में रखकर भविष्य में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के वर्जन-दो में सुधार कर खामियों को दूर किया जाएगा। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और ओडिशा के प्रतिनिधियों ने खामियां सामने लाईं। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास में तेजी लाने के लिए सरकार पंचायतों का हिसाब-किताब, खाते, लेखा-जोखा और बजट के लिए ई -ग्राम स्वराज पोर्टल का इस्तेमाल कर रही है। इससे राज्य में ग्रामीण विकास के कामों में पारदर्शिता और तेजी आई है।
विज्ञापन


गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हर रोज ऑनलाइन कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि काम की रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल में डालने की व्यवस्था हो। अन्य रिपोर्ट भी पंचायत स्तर पर तैयार करने का प्रावधान हो। रिपोर्ट चरणबद्ध तरीके तैयार होनी चाहिए। वर्तमान में ई स्वराज पोर्टल से पंचायतों जीओ टेगिंग, कैश बुक, पंचायतों के पास आई धनराशि और खर्चे का ब्योरा, पंचायतों की योजनाएं आदि पोर्टल पर उपलब्ध रहती हैं। कार्यशाला में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मल्लिक, राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव पी. मंडल. विभाग के निदेश ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed