{"_id":"f5f9be57eb4af57f20347694889c608b","slug":"brain-hemorrhage-to-cs-p-mitra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव पी मित्रा को हुआ ब्रेन हैमरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव पी मित्रा को हुआ ब्रेन हैमरेज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा को ब्रेन हैमरेज हो गया है। शनिवार शाम को मित्रा को आईजीएमसी अस्पताल में लाया गया। यहां सिटी स्कैन और एमआरआई करने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीन-चार दिनों से मुख्य सचिव को टांगों में थकावट की शिकायत थी। शनिवार को उपचार के दौरान ब्रेन हैमरेज का पता लगा। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया है कि मुख्य सचिव की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अस्पताल में मुख्य सचिव ने डाक्टरों से बातचीत की है। हालत स्थिर है। सर्जरी होने के बाद मुख्य सचिव तंदुरुस्त हो जाएंगे। यह विशेष है कि पी. मित्रा से पहले मुख्य सचिव रहे सुदृप्त राय को भी अक्तूबर 2013 में ब्रेन हैमरेज हो गया था।
विज्ञापन
पहले उनका इलाज आईजीएमसी शिमला में हुआ। यहां से गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। लंबे उपचार के बाद सुदृप्त राय को स्वास्थ्य लाभ हुआ। अब एस. राय सेवानिवृत्त हैं।