फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bpharma studies become expensive in Himachal, semester fees increased by 9,000 thousand

B Pharma Fee Hike: हिमाचल में महंगी हुई बीफार्मा की पढ़ाई, प्रति सेमेस्टर फीस 9,000 हजार बढ़ी

Fri, 24 Jun 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी,जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचोक (मंडी) से संबद्धता मिलने के बाद महाविद्यालय में दाखिला और प्रवेश परीक्षा अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की देखरेख में हो रही है। 

विज्ञापन
Bpharma studies become expensive in Himachal, semester fees increased by 9,000 thousand
बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय जोगिंद्रनगर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में नए सत्र के दाखिले शुरू होंगे। इस बार प्रति सेमेस्टर दाखिला फीस 9,000 रुपये बढ़ा दी गई है। डिग्री चार साल की है और एक साल का एक सेमेस्टर है। ऐसे में चार साल के डिग्री कार्स के लिए अब प्रशिक्षुओं को 36,000 रुपये अधिक देने होंगे। करीब तीन साल के बाद दाखिले प्रवेश शुल्क को बढ़ाया गया है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचोक (मंडी) से संबद्धता मिलने के बाद महाविद्यालय में दाखिला और प्रवेश परीक्षा अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की देखरेख में हो रही है।

विज्ञापन


जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में काउंसलिंग होने की संभावना जताई जा रही है। चार साल के फार्मासिस्ट की डिग्री के लिए प्रति वर्ष सेमेस्टर फीस करीब 23,000 रुपये थी। अब 32,000 हजार चुकानी होगी। इस बार 40 प्रशिक्षुओं को बीफार्मा की डिग्री में दाखिला मिलेगा। इससे पहले सीटों की संख्या 30 थी। इसमें दस सीटों की बढ़ोतरी हुई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश ने बताया कि प्रदेश के एकमात्र बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय में जुलाई के आखिर में प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। तीन साल बाद 9,000 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस बढ़ाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed