फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boycott of courts in protest against advocate beat case

अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में अदालतों का बहिष्कार

Sat, 27 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Boycott of courts in protest against advocate beat case

सरकाघाट के अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश में वकीलों ने अदालत का बहिष्कार किया। शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, प्रदेश प्रशासनिक प्राधिकरण बार एसोसिएशन सहित कई जिला बार एसोसिएशनों ने विरोध प्रदर्शन स्वरूप अदालतों का बहिष्कार किया। प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से मांग की गई है कि जो भी पुलिस वाले और होमगार्ड वाले अधिवक्ता की निर्मम पिटाई करने के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते सोमवार की रात को सरकाघाट बाजार में दुकान से सामान लेकर लौट रहे एक अधिवक्ता पर होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने लाठियां भांजी और रात भर उन्हें पुलिस थाने में बेवजह बिठाए रखा। उनकी ओर से शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। अधिवक्ता की निर्ममता से की गई पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed