{"_id":"5b813edb42c792464429eb57","slug":"boy-of-dharamshala-went-missing-during-manimahesh-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा पर आया धर्मशाला का युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा पर आया धर्मशाला का युवक लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Aug 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र मणिमहेश यात्रा पर धर्मशाला के नड्डी से अपने रिश्तेदारों के साथ 23 अगस्त को पहुंचा हंसराज जरियाल लापता हो गया है। यात्रा से वापस पहुंचे रिश्तेदारों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद भी उसका पता न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। धर्मशाला के नड्डी से रिश्तेदारों के साथ हंसराज जरियाल भरमौर पहुंचा था। यहां से हड़सर तक पैदल यात्रा करने के बाद उसके रिश्तेदारों ने घोड़ों पर आगे की यात्रा करने की बात कही।
विज्ञापन
हंसराज ने पैदल यात्रा करने की बात कही। घोडे़ पर सवार युवक के रिश्तेदार अगले पड़ाव के लिए निकल गए। वे यात्रा से लौट भी आए, लेकिन रास्ते में उन्हें हंसराज की कोई भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने समझा कि वह घर लौट गया है। इसके बाद उन्होंने धर्मशाला पहुंचकर उसके घर तथा अन्य रिश्तेदारों के पास युवक के होने संबंधी जानकारी एकत्रित की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
थक हार कर परिजनों ने पुलिस में हंसराज के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मणिमहेश यात्रा पर आए 23 अगस्त को धर्मशाला के एक युवक के लापता होने संबंधी शिकायत पुलिस के पास पहुंची है।