फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boy drowns in beas river while taking selfie

सेल्फी लेने का शौक पड़ा महंगा, नदी के तेज बहाव में बह गया

Fri, 05 May 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 05 May 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Boy drowns in beas river while taking selfie

दिल्ली से दोस्तों संग मनाली घूमने आया हरियाणा का एक युवक मंडी से सटे पांच मील के समीप ब्यास नदी में सेल्फी लेने के बाद नहाने के लिए गहरे पानी में उतर गया। इस दौरान ब्यास में पानी का बहाव तेज होने के चलते वह उसमें बह गया। हादसा वीरवार सवा चार बजे के करीब पेश आया। युवक के साथ उसके चार दोस्त भी थे।

विज्ञापन


दोस्तों के मना करने के बावजूद युवक नदी में उतर गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, देरशाम तक चले सर्च ऑपरेशन में युवक का कोई पता नहीं चला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज छेत्री उर्फ जॉनी (20) पुत्र रामू निवासी सी-62 कचहरी रोड गोल चक्कर पानीपत हरियाणा ने अपने चार दोस्तों अहसान पुत्र आलम निवासी हाउस नंबर डब्ल्यूपी
विज्ञापन



593, दीपक पुत्र जगदीश हाउस नंबर डब्ल्यूपी 51, सन्नी पुत्र मिकलेश हाउस नंबर डब्ल्यूपी 435, रोहित पुत्र अशोक कुमार निवासी अशोक बिहार बजीरपुर दिल्ली को मनाली घूमने के लिए बुलाया। ये सभी दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। वीरवार सुबह पांच बजे पांचों युवक बद्दी से मनाली के लिए कार से रवाना हुए। दोपहर सवा चार बजे के करीब वह मंडी शहर से सटे पांच मील के पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के मना करने के बावजूद गहरे पानी में नहाने उतर गया

Boy drowns in beas river while taking selfie

यहां पर युवकों ने ब्यास नदी में फोटो लेने के लिए कार को सड़क किनारे पार्क कर किया। जॉनी अपने सभी दोस्तों के साथ नदी किनारे गया और पानी में उतर कर सेल्फी लेने की बात कही। दोस्तों ने उसे पानी में उतरने से मना किया। लेकिन, वह नहीं माना। उसने कपड़े उतारे और नदी में पत्थरों के ऊपर सेल्फी ली।

इसके बाद वह नदी के बीचोंबीच नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस और  प्रशासन मौके पर पहुंच गया। डीएसपी राजेश, एसडीएम सदर डा. मदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

एसएचओ सदर थाना सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की गई है। लेकिन, देरशाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला है। वीरवार देर शाम तक ऑपरेशन चला है। युवक की तलाश के लिए नंगल से गोताखोर बुलाए गए हैं। शुक्रवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। नदी में बहा युवक बद्दी के एक होटल में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed