फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boy drowned in Yamuna river in sirmour himachal pradesh

नदी में चप्पल पकड़ते वक्त डूबने से युवक की मौत

Mon, 22 Oct 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 22 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Boy drowned in Yamuna river in sirmour himachal pradesh

एक सप्ताह के भीतर यमुना नदी में डूबने से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बहे युवक का शव बाहर निकाला गया। पांवटा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे भूपपुर के समीप यमुना नदी में रेत बजरी निकालने के कार्य में जुटे बद्रीपुर निवासी 23 वर्षीय विक्की पुत्र राजेंद्र सिंह की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, रेत-बजरी भरने का कार्य नदी के किनारे किया जा रहा था, लेकिन वापस लौटने से पहले युवक हाथ-मुंह धोने नदी में चला गया। इस बीच नदी में विक्की की चप्पल बह गई। अपनी चप्पल को पकड़ते समय युवक नदी के बहाव की चपेट में आने से डूब गया।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे युवक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो रविवार और दो मौतें
एक सप्ताह के भीतर पांवटा क्षेत्र में बहने वाली यमुना नदी में डूबने से यह दूसरी मौत है। दोनों मौतें रविवार के दिन ही नदी में डूबने से हुई हैं। बीते 14 अक्तूबर को पांवटा यमुनाघाट में देहरादून से दोस्तों व परिजनों के साथ घूमने पांवटा पहुंचे सूरज कुमार(24) की यमुनाघाट के समीप स्नान करते वक्त डूबने से मौत हो गई थी। 21 अक्तूबर को इसी नदी में बद्रीपुर निवासी विक्की(23) की भी मौत हो गई। नदी में लगातार जारी मौत के सफर से लोगों में दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed