यू-ट्यूब पर वीडियो देख साधु बन गया नामी कंपनी में काम कर रहा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू-ट्यूब पर एक आश्रम का वीडियो देखकर नामी कंपनी में काम कर रहा युवक सन्यासी बन गया। माता-पिता के ढूंढने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। मंडी पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने आयुष को 72 घंटों में ढूंढ निकाला।
उसे सकुशल माता-पिता के हवाले कर दिया गया। विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि 17 नवंबर को राजेंद्र कुमार निवासी मलसू ने विशेष अन्वेषण इकाई मंडी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका बेटा गुजरात से लापता हो गया है। वहां मारुति सुजुकी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
इसकी गुमशुदगी की रपट महसना पुलिस थाना गुजरात में भी दर्ज करवाई गई है। निरीक्षक सुनील कुमार ने नेशनल पुलिस ग्रुप के माध्यम से गुड़गांव के सेक्टर-52 में वहां की लोकल पुलिस से मदद मांगी और युवक को गुड़गांव ढूंढ निकाला।
इसकी सूचना उसके माता पिता को दी गई, जो गुड़गांव पहुंचे और बेटे को मंडी पहुंचे। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि यू-ट्यूब पर एक आश्रम की वीडियो देखा और इससे प्रभावित होकर नौकरी छोड़ दी और आश्रम में चला गया था।