{"_id":"13f1207971a73532c45b11af428704bd","slug":"boxing-championship-at-nerwa-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने पर लगा साहिल और अनुज का मुक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने पर लगा साहिल और अनुज का मुक्का
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा
Updated Tue, 19 Aug 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा में शिमला के साहिल बेस्ट बॉक्सर बने हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 42 किलोग्राम वर्ग में साहिल ने गोल्डन पंच जड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रजनीश किमटा ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे।
विज्ञापन
शिमला के साहिल बेस्ट बॉक्सर, नावित बेस्ट लूजर रहे। बेस्ट परफॉरमिंग बॉक्सर प्रकाश रहे। प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप बिलासपुर तथा रनरअप नेरवा रहा। 22 से 46 किलोग्राम वर्ग में अनुज (इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला) ने गोल्ड मेडल तथा प्रिंस बिलासपुर ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
46 से 48 किलोग्राम वर्ग में लेखराज बिलासपुर को गोल्ड मेडल तथा अविनाश सुंदरनगर को सिल्वर मेडल मिला। 34 से 36 किलोग्राम वर्ग में निखिल नेरवा को गोल्ड मेडल तथा गौरव गांधी शिमला को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन
40 से 42 किलोग्राम वर्ग में साहिल शिमला को गोल्ड मेडल तथा नेवीत नेरवा को सिल्वर मेडल मिला। 48 से 50 वर्ग में आशीष शिमला गोल्ड मेडल और हनीश बिलासपुर को सिल्वर मेडल मिला।
मुख्य अतिथि रजनीश किमटा ने 21 हजार रुपये की राशि आयोजकों को दी। कांग्र्रेस मंडल अध्यक्ष सबला राम चौहान, जगदीश जिंटा, सुरेंद्र मोहन, चंद्रमोहन, धीरेंद्र, बाक्सिंग एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष विजय ठाकुर, दिनेश जैनतोली, गोपाल दास्टा, प्रताप धोपटा, कपिल शर्मा मौजूद रहे।