{"_id":"5d96133d8ebc3e016d6319ea","slug":"boxer-vijendra-and-akhil-have-been-trained-by-dr-karnjit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर विजेंद्र और अखिल को प्रशिक्षण दे चुके हैं डॉ. कर्णजीत, बोले- खेल से नशे का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर विजेंद्र और अखिल को प्रशिक्षण दे चुके हैं डॉ. कर्णजीत, बोले- खेल से नशे का खात्मा
Fri, 04 Oct 2019 12:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर कर्णजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्सिंग और दूसरी खेलों के खिलाड़ियों को फिट रहना है तो उन्हें जंक फूड छोड़ना होगा। हिमाचल में हर सीजन के लिए प्रोटीन युक्त बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं। इनका सेवन व कसरत कर खुद को फिट रखा जा सकता है। यह कहना है कि एशियन बॉक्सिंग मेडिकल काउंसिल मेंबर व मनाली निवासी डॉक्टर कर्णजीत सिंह का। वह इस पद पर 2001 से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने बद्दी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी का दौर हिमाचल में भी शुरू हो चुका है। बहुत से युवा नशा तस्करी में लिप्त हो गए हैं। यदि युवाओं को खेलों व फिटनेस की तरफ मोड़ दिया जाए तो उनकी नशे के प्रति आकर्षित होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। डॉक्टर कर्णजीत ने स्पोर्ट्स मेडिसन में स्पेशलिस्ट की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
उसके बाद 2000 में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 2001 में राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम के साथ जुड़े और लगातार सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक वह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर गोल्ड मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह, अखिल कुमार, मनोज कुमार, अमित, शिवा थापा को प्रशिक्षित कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ, हाईवा रिंग वर्ल्ड चैंपियन सहित कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग खिलाड़ी को अपने आप को फिट रखने के लिए जंक फूड की जगह सीजनल फल, हरी सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी मीट या अंडे का सेवन करता है तो उसका सेवन अवश्य करें और नेचुरल चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। उन्होंने हिमाचल के युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से बचें।